OROP Revision बस PBOR के लिए झुनझुना मात्र और कुछ नहीं इसे #लॉलीपॉप_हम_कह _सकते_है
OROP आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों और सर्विस मुख्यालय मे बैठे इनके भाई बंधुयों ने साँठ –गाँठ कर अपने कुटिल चालो से OROP-1 और ओआरओपी-2 का सारा पैसा हड़प लिया और JCOs/NCOs/ORs अब ठगा सा महसूस कर रहे है | इस गठबंधन की कुटिलता का कुछ विवरण :- 1. अधिकारियों ने OROP आंदोलन मे घुसपैठ किया और JCOs/NCOs/ORs को गुलाबी सपने दिखाये कि इनकी पेंशन मे बेतहासा बढ़ोतरी होगी | JCOs/NCOs/ORs का संख्या बल और पैसा का इतेमाल कर ये अधिकारी सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया | पूरी मीडिया को रणनीति के तहत MANAGE किया और कही भी लीक नही किया कि लड़ाई तो ये अधिकारी अपने लिए लड़ रहे है | JCOs/NCOs/ORs को OROP मे वाज़िब हिस्सा देने के लिए जंतर मंतर पर VOICE OF EX- SERVICEMEN SOCIETY के बैनर तले हम लोग बैठे थे | उस समय IBN-7 के DEBATE मैंने स्पष्ट बोला था कि यह OROP ऑफिसर केन्द्रित है और इसमे JCOs/NCOs/ORs को कोई लाभ नही होगा जब तक JCOs/NCOs/ORs की कुछ मांगो को नही माना जाता | लेकिन लोकतंत्र मे उनकी सुनी जाती है जिनके साथ भीड़ है और JCOs/NCOs/ORs की भीड़ अधिकारी वर्ग के साथ थी | सरकार ने OROP का बजट दिया और ये सब...